फिल्म ‘सूरमा’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘सूरमा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कुछ पोस्टर जारी करने के बाद अब निमार्ताओं ने तापसी पन्नू का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में तापसी का किरदार एक बेटी, एक खिलाड़ी और एक बहादुर लड़की का है। फिल्म का यह मोशन पोस्टर साझा करते हुए तापसी ने लिखा, “खेल के लिए मेरा न मरने वाले प्यार..हरप्रीत उर्फ प्रीत से मिलिए, जो सीमाओं से परे जाने में यकीन करती है

बता दें कि संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। तापसी की एक और फिल्म ‘मनमर्जिया’ भी आने वाली है। फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप और आनंद एल. राय के साथ तापसी पहली बार काम कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर और तापसी पहली बार इस यूथ ओरियंटेड रोमांटिक ड्रामा में काम कर रहे हैं, उन्हें इससे पहले कॉमेडी और सीरियस ड्रामा में देखा गया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी काम कर रहे हैं।

Previous articleडेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली वैकेंसी, 35 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन
Next article6GB रैम और डुअल कैमरा सेटअप के साथ Honor 10 भारत में लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here