फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी,मान गए सुनील ग्रोवर…कपिल के शो में नजर आएंगे

0

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. ANI के सूत्रों के मुताबिक कपिल से झगड़े के बावजूद सुनील यह शो छोड़कर नहीं जा रहे हैं. आने वाले एपिसोड्स में सुनील दर्शकों को हंसाते नजर आएंग.सिर्फ सुनील ही नहीं बल्कि चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शो में वापसी करेंगे.

कपिल और सुनील के फैंस सोशल मीडिया के जरिए बार-बार यह अपील कर रहे थे कि शो के लिए कपिल और सुनील साथ आ जाएं. दोनों के साथ आने से यह तय है कि शो की पॉपुलरिटी और टीआरपी एक बार फिर खूब बढ़ेगी.

बता दें कि बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो में ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ का किरदार निभाने वाले उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ अनबन की खबरें आई थीं. खबरें थीं कि शराब के नशे में धुत कपिल शर्मा ने प्लेन में सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की और उन्हें बुरा भला कहा था. मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि कपिल ने सुनील के साथ हाथापाई भी की थी.

Previous articleअगर आपके ब्वॉयफ्रैंड को भी टैटू बनवाने का शौक है तो संभल जाएं!
Next articleअखिलेश कर रहे सपा विधायकों के साथ बैठक, नहीं पहुंचे शिवपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here