मैं अपनी हर फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बनाने की कोशिश करता हूं-अजय देवगन

0

अपनी अगली फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन में व्यस्त अजय देवगन का कहना है कि वह अपनी हर फिल्म को ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसमें मेल और फीमेल ऐक्टर्स को बराबर स्पेस मिले। अजय कहते हैं कि कॉमिडी सिर्फ मेल्स के लिए नहीं है, हमारी फिल्म में 4 ऐक्टर और एक ऐक्ट्रेस हैं लेकिन सबका रोल बराबर है। कई सारी फिल्में ऐसी भी बनती हैं, जिनमें अश्लील और फूहड़ जोक्स होते हैं लेकिन हमारी फिल्म बिना किसी अश्लीलता के लोगों को हंसाएगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा, ‘आजकल बेहद कम फैमिली एंटरटेनर तैयार होते हैं। मैं अपनी हर फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बनाने की कोशिश करता हूं, जिससे की हर इंसान इस फिल्म को देख सकता हूं।’

अजय ने कहा, ‘हमारी टीम ने उम्मीद नहीं की थी कि हमारी फिल्म इतनी दूर तक आ जाएगी। फिल्म ने ना सिर्फ थिअटर्स में अच्छा किया बल्कि टेलिविजन पर इसकी धूम रही। इसके सारे किरदार यादगार बन गए हैं। हम एक के बाद एक फिल्म बनाते गए और अब हम पांचवी फिल्म भी बनाने की सोच रहे हैं। फिल्म का शूट खत्म होने के बाद सब को दुख होता है लेकिन मैं खुश होता हूं कि मैंने अपना काम पूरा किया।’

Previous articleप्रणव मुझसे बेहतर लेकिन मेरे पास नहीं था दूसरा विकल्प : मनमोहन
Next articleजानिए कैसे? जनता को मिलेगी अब कटे-फटे नोटों से राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here