बेंगलुरुः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। मैनिफेस्टो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि ‘यह घोषणा-पत्र बंद कमरे से नहीं बल्कि जनता से पूछकर बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने जनता से वादे नहीं किए कि हम आपके लिए क्या करेंगे, अपितु हमने लोगों से पूछा कि आप क्या चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा अपने मन की बात करते हैं लेकिन हम कर्नाटक की जनता के मन की बात करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में 12 मई को मतदान हैं ,जिसको लेकर पार्टियां अपने अंतिम दांव खेल रही हैं।





























































