बज गया सलमान का ‘रेडियो’, फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला गाना हुआ रिलीज

0

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का गाना द रेडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है. भारत से पहले इस गाने को आज सुबह दुबई में रिलीज किया गया था. कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ईद पर रिलीज होगी.

रेडियो सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम में दिया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है. इस गाने को आवाज कमाल खान और अमित मिश्रा ने दी है. गाने काफी मजेदार है जिसे सुनकर आपके पैर अपने आप थि‍रकने को मजबूर हो जाएंगे और आप भी गा उठेंगे ‘सजन रेडियो’.

फिल्म के गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि अब बस रेडियो सॉन्ग बजेगा.

गौरतलब है कि ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होने वाली ‘ट्यूबलाइट’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने ‘एक था टाइगर’ (2012) और ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

Previous articleइंडिया का स्लोगन करें ‘बेटी बचाओ, अपनी-अपनी’-किरण बेदी
Next articleजम्मू-कश्मीर में पहली बार होगी आरएसएस की बैठक, अमित शाह भी होंगे शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here