‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है- शाहिद कपूर

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के लिए अभी कोई भी अदाकारा का चयन नहीं किया गया है। ये बात खूद शाहिद ने बताई है।

ऐसी खबरें थीं कि कैटरीना कैफ ने निर्देशक श्री नारायण सिंह से फिल्म के सिलसिले में मुलाकात की और फिल्म के लिए हामी भर दी है। कैटरीना के फिल्म में होने के सवाल पर शाहिद ने कहा, ‘‘फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद, आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।’’

बता दें कि शाहिद के इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आने की अटकलें हैं। अभिनेता ने ‘जीक्यू फैशन नाइट्स’ के दौरान बातचीत करते हुए, यह बयान दिया।

Previous articleभंसाली अच्छी फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्मों में कुछ भी गलत नहीं होता है-सलमान खान
Next articleअगर विराट कोहली की चलती तो भारतीय टीम का कोच होता: सहवाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here