‘बहुत हुआ नारी पर वार अब क्या करेंगे सरकार’-निर्भया की मां

0

नये साल के मौके पर बंगलुरु में लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ मामले को लेकर निर्भया की मां का गुस्सा टूट पड़ा है. निर्भया की मां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे की तरह जोरो-शोरों से उठाना चाहिए. अब केंद्र सरकार का नारा कहां गया कि बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार लेकिन अब तो देश में यह हालात है कि ‘बहुत हुआ नारी पर वार अब क्या करेंगे सरकार’.

उन्होंने कहा कि इस समय भी ना जाने देश में कितनी लड़कियां इसका शिकार हो रही होंगी. वह बोलीं कि सभी महिलाओं को भी इसके खिलाफ एकजुट होने की जरुरत है, इन वारदातों के मुजरिम कितने भी रसूखदार क्यों ना हो पर उन्हें इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए.

निर्भया की मां ने कहा कि 2013 में निर्भया के नाम पर फंड बना लेकिन अभी तक क्या हुआ. निर्भया की मां बोलीं कि सरकार बदली पर अब तक कितने क्राइसिस सेंटर बने हैं या कितनी पीड़ितों को सहायता मिली है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर क्या हो रहा है, क्यों सरकार महिलाओं के पीड़ित होने का ही इंतजार करती है ? पहले ही इंतजाम कर महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित क्यों नहीं बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि बंगलुरु मामले के बाद कुछ हस्तियों ने आवाज़ जरूर उठाई है पर संसद को इस पर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करनी चाहिए.

Previous articleजियो को टक्कर देगा वोडाफोन का नया प्लान
Next articleखरमास में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here