बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप को नष्ट करने के हमारे पास पुख्ता सबूत- सेना

0

बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ चल रहे टकराव के बीच आज सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। वाइस एयर मार्शल आरजीके कपूर ने बताया कि हमने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। यह ब्रीफिंग भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के बारे में हो रही है। वायुसेना ने पाकिस्तान की कार्रवाई को नाकाम किया। पाकिस्तान ने 2 विमान गिराने का झूठ बोला। आरजीके कपूर ने कहा कि इससे भारत को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों का निशाना बनाया। वहीं विंग कमांडर को रिहा करने को लेकर अधिकारी ने बताया कि कल अभिनदंन के रिहा होने के बाद हम इसका स्वागत करेंगे।

थल सेना के अधिकारी मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन जारी है और भारतीय सेना उसका लगातार जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे जवान लगातार जवाब दे रहे हैं। वहीं भारतीय नेवी अधिकारी एडमिरल गुजराल ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि इस पीसी के जरिए कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि रक्षा मंत्री के साथ जो सेना प्रमुखों की बैठक हुई उसका क्या नतीजा निकला। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बैठक के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, सबकी नजरे शाम पांच बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है।

गुरुवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां साउथ ब्लॉक में तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक की। रक्षा सूत्रों के अनुसार तीनों सेना के प्रमुखों ने बुधवार को पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों के भारतीय सीमा में घुसने के मद्देनजर सैन्य बलों की तैयारियों के संबंध में रक्षा मंत्री को जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीतारमण को विशेष रूप से पाकिस्तानी विमानों द्वारा भारतीय वायु सीमा के उल्लंघन को लेकर वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गयी। रक्षा मंत्री को आज शाम होने वाली सुरक्षा मामलों की समिति में इस बारे में जानकारी देनी है। भारतीय वायु सेना के विमानों के मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को ध्वस्त करने के बाद से भारतीय सेना तथा वायु सेना विशेष तौर पर सतर्क है।

भारत एक होकर लड़ेगा: पीएम मोदी
वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को हवाई निशाना बनाने की नाकाम कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को अस्थिर करने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं हो पाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक होकर लड़ेगा, रहेगा, काम करेगा और जीतेगा। कोई विकास की तरफ हमारी मार्च में बाधा खड़ा नहीं कर सकता।

Previous articleमुंबई में आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई गई मेट्रो की सुरक्षा
Next article1 मार्च 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन