बालों में घी लगाने से होंगे गजब के फायदे

0

खाने में घी का इस्तेमाल और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आपके बालों की सेहत के लिए भी घी बेमिसाल है। जी हां, यकीन नहीं होता तो आजमा कर देख लीजिए, मुलायम चमकते और खूबसूरत बालों का राज है घर में रखा घी। बालों में घी लगाने से होंगे यह 5 फायदे –

1 रूसी से छुटकारा – अगर आपके बालों की जड़ों में डैंड्रफ यानि रूसी हो रही है, तो बालों की जड़ों में घी और बादाम के तेल की मसाज कर, आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं। इससे सिर की त्वचा रूखी नहीं होगी, और रूसी का तो सवाल ही नहीं उठता।

2 दो मुंहे बाल – बालों के नुकीले हिस्से का दो भागों में बंट जाना, यानि आपके बाल दो मुंहे हो रहे हैं। इससे बचने के लिए घी की मसाज काफी फायदेमंद है। कुछ ही दिनों में आप दो मुंहे बालों से निजात पा सकते हैं।

3 बालों का विकास – अगर आपके बालों का सही विकास नहीं हो पा रहा है, और आप लंबे बाल पाना चाहते हैं, तो बालों में घी की मालिश करें और उसमें आंवला या प्याज का रस लगाएं। 15 दिनों में 1 बार जरूर यह प्रक्रिया करें, और पाएं लंबे, खूबसूरत बाल।

4 कंडिशनर – बालों में घी का प्रयोग आपके लिए बेहतरीन कंडिशनर का काम करता है। यह आपके बालों को मुलायम और उलझन से मुक्त बनाता है। इसका प्रयोग जैतून के तेल के साथ करना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है।

5 चमक – बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ यह बालों को प्राकृतिक चमक भी देता है। तो अगर आपके बाल बेजान हैं और उनमें जरा भी चमक नहीं है, तो बेशक घी लगाना आपके लिए बेहतरीन विकल्प होगा।

Previous articleमैं राष्ट्रपति की दौड़ में नहीं-प्रणब मुखर्जी
Next articleवर्तु का यह फोन अाप खरीदेंगे तो हेलीकॉप्टर से होगी डिलीवरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here