बिजली विभाग में 30 पदों पर निकली भर्तियां,जल्द करे आवेदन

0

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से लेखा अधिकारी यानी अकाउंट ऑफिसर समेत कुल 30 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

पद विवरण 
पदों की संख्या -30 पदों

पद का नाम 
अनारक्षित- 04 पद
ईडब्ल्यूएस- 03 पद
ओबीसी-  03 पद
अनुसूचित जाति-18 पद
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित- 02 पद

शैक्षणिक योग्यता
अकाउंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को C.A./l.C.W.A. होना आवश्यक है इसके अलावा ऑडिट डिपार्टमेंट में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यूपी के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (200 अंक) एवं इंटरव्यू (25 अंक) के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
वेतन मैट्रिक्स लेवल- 10 में वेतनमान 56100-177500 रुपये एवं भत्ते उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में लागू नियमानुसार होंगे।

ऐसे करें आवेदन  
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई से www.uppcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Previous articleवनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावों का परीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया
Next article31.2 km/kg का माइलेज देने वाली Maruti की मिनी SUV हुई लॉन्च