भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद, श्रीलंका ने T20 के लिए चुनी ये टीम

0

श्री लंका ने भारत के खिलाफ यहां 6 सितंबर को होने वाले एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए नई 15 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें पिछले महीने चुनी गई टीम की तुलना में कम से कम छह बदलाव किए गए हैं।

श्री लंका क्रिकेट ने वनडे इंटरनैशनल सीरीज से पहले 15 अगस्त को टी20 टीम घोषित की थी लेकिन वनडे सीरीज में 5-0 के क्लीनस्वीप के बाद बोर्ड ने मैच से दो दिन पहले नई टीम चुनी जिसमें पुरानी टीम के सिर्फ आठ खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

कप्तान उपुल थरंगा, मिलिंदा श्रीवर्धने, तिषारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, वानिंदु हसारंगा और अकिला धनंजय वे आठ खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में बरकरार रखा गया है जबकि सात नए खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया है।

टीम इस प्रकार है: उपुल थरंगा (कप्तान), मिलिंदा श्रीवर्धने, तिषारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, वानिंदु हसारंगा, अकिला धनंजय, दिलशान मुनावीरा, दासुन शनाका, जैफ्रे वांडरसे, इसुर उदाना, सुरंगा लकमल, सेकुगे प्रसन्ना और विकुम संजय।

Previous articleनार्थ कोरिया से आर पार के मूड में अमेरिका, कहा कड़े कदम उठाएंगे
Next articleटीचर्स डे पर गूगल ने डूडल बना कर दिलाई क्लासरूम की याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here