मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के बाद MP में देर रात कलेक्‍टरों का तबादला

0

कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद देर रात राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

इंदौर कलेक्‍टर निशांत वरवड़े को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन भोपाल का संचालक बनाया गया है। भोपाल नगर निगम आयुक्‍त अविनाश लवानिया को वाणिज्यिक कर अपर आयुक्‍त बनाया गया है। उमरिया कलेक्‍टर मालसिंह को उपसचिव बनाया गया है।

निशांत वरवड़े के मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ पल्लवी जैन गोविल इस दायित्व से मुक्त होंगी।

बुरहानपुर, मंडला, झाबुआ के साथ ही टीकमगढ़, राजगढ़, सिवनी और नीमच के कलेक्‍टर का भी तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही अनेक जिलों के डिप्‍टी कलेक्‍टरों के साथ कुछ अन्‍य राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Previous articleयोगी सरकार को सहयोगी अपना दल की चेतावनी, कहा- उचित सम्मान नहीं मिला तो सोचना पड़ेगा
Next articleमेक्सिको में हुई एक विमान क्रैश में गवर्नर मार्था और उनके पति की मौत