मकाऊ अच्छी टीम ,हमें उन पर जल्द से जल्द हावी होना होगा-लिंगदोह

0

मिडफील्डर इयुगेनसन लिंगदोह ने आज यहां कहा कि भारत अगले साल होने वाले एशिया कप फुटबाल टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए यहां मकाऊ के खिलाफ होने वाले दूसरे चरण के मैच में ड्रा नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा।

लिंगदोह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर हम मकाऊ के खिलाफ ड्रा भी खेल लेते हैं तो एशिया कप के लिये क्वालीफाई कर लेंगे लेकिन हमारी निगाह ड्रा नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत पर है। इससे एशिया कप टूर्नामेंट में हमारी जगह सुनिश्चित हो जाएगी।’’ मकाऊ के खिलाफ 11 अक्तूबर को होने वाले मैच में जीत से भारत 2011 के बाद पहली बार एशिया कप में जगह बना लेगा। इसके बाद आखिरी दो मैच औपचारिक रह जाएंगे।

लिंगदोह ने हालांकि कहा कि भारतीय टीम मकाऊ को हल्के से नहीं ले रही है क्योंकि फुटबाल में कुछ भी हो सकता है। टीम इस मैच में तीन अंक हासिल करने के उद्देश्य से उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तीन मैचों में नौ अंक हैं और इसके बावजूद हम अति आत्मविश्वास में नहीं है। मकाऊ अच्छी टीम है। हमें उन पर जल्द से जल्द हावी होना होगा। ’’

Previous articleभारत में Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Mix 2
Next articleये वृक्ष नही है संजीवनी बूटी से कम, कैंसर जैसे रोग को भी कर देता है ठीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here