मनोज तिवारी बोले- एसीबी जांच करे तो खुद जेल में होंगे केजरीवाल

0

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से लगातार एसीबी को दिल्ली सरकार के अंदर करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सही तरीके से जांच करे तो केजरीवाल खुद जेल में होंगे। तिवारी का कहना है कि केजरीवाल के अधिकतर विधायक भ्रष्ट हैं।

केजरीवाल के बीजेपी पर दलित-अल्पसंख्यकों को लेकर किए हमले पर तिवारी ने कहा कि यह बात बहुत नीचे स्तर की है। केजरीवाल की कुछ बातों का जवाब देने का भी मन नहीं होता। वह एसीबी से पहले खुद की जांच करवा लें। एमसीडी में आने की बात बोलते रहने से क्या होगा? शीला दीक्षित सरकार के घोटाले की जांच से तो वह पीछे हट ही चुके हैं।

Previous articleINDvsZIM 1st ODI: पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
Next articleहाफिज सईद ने भारत-अमेरिका दोस्ती पर उगला जहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here