ममता दीदी ने बंगाल में जो किया है उसके लिए इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा- पीएम मोदी

0

पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में जनता को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्पीडब्रेकर दीदी (ममता बनर्जी) को 23 मई के बाद समझ आ जाएगा कि जनता के साथ गुंडागर्दी करने का नतीजे क्या होता है। मैने मीडिया में देखा कैसे टीएमसी के गुडों को महिलाओं ने सबक सिखाया। बंगाल में अब तक हुई वोटिंग ने स्पीडब्रेकर दीदी की नींद पर ब्रेक लगा दिया है। जब हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को साफ किया, तब दीदी उन लोगों में से थीं, जिन्होंने इसका सबूत मांगा। अरे दीदी, सबूत ही खोजने हैं तो चिटफंड के घोटालेबाज़ों के सबूत खोजो।

मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने जनता को धोखा दिया है। मैं बंगाल बीजेपी के हर कार्यकर्ता को, हर मतदाता को, हर बच्चे को आश्वासन दिलाता हूं कि अत्याचार का पूरा न्याय मिलेगा. बंगाल में धमकी, लूठ और करप्शन का खेल खत्म होगा। दीदी अपनी पार्टी में जगाई-मथाई की भर्ती कर रही हैं, लेकिन जिन युवाओं ने एग्जाम पास किया है, उनको नौकरी नहीं देतीं। इनके पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं है।

मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल में जो किया है उसके लिए इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। मुझे लगता था कि ममता बनर्जी बंगाल का भला चाहती हैं, लेकिन पीएम बनने के बाद यहां के उनके कारनामे देखा तो मेरा माथा शर्म से झुक गया। अब मैं भी उनको पहचान गया हूं।

Previous article20 अप्रैल 2019 शनिवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleओवैसी ने पीएम मोदी से किया सवाल -आतंकवाद के केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे