महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा,‘‘पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।‘‘ प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारे देश की सेवा में बलिदान दिया है। हम देश के प्रति उनकी वीरता और समर्पण को हमेशा याद रखेंगे।‘‘

राहुल गांधी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन उन शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपनी जान गंवाई है।

Previous articleबजट 2018 में मोदी सरकार रोजगार के मुद्दे पर कर सकती है ये बड़ा ऐलान
Next articleDell का नया क्रोमबुक 5190 लैपटॉप हुअा लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here