महिलायें अपनी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखें -अजय देवगन

0

बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात महिलाओं के साथ हुई छेड़-छाड़ की घटना की दुनिया भर में जमकर आलोचना हुई। बॉलिवुड के तमाम बड़े सितारों ने इस घटना को शर्मनाक बताया। सुपर फाइट लीग के लॉन्च पर पहुचे अभिनेता अजय देवगन और अर्जुन रामपाल ने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए।

अजय देवगन और अर्जुन रामपाल ने महिलाओं पर बढ़ रहे क्राइम पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए खुद मार्शल आर्ट जैसी सेल्फ डिफेंस की कला सीखने की जरूरत है। अजय और अर्जुन ने इस मौके पर यह भी कहा कि मार्शल आर्ट्स जैसी कला सीखने के बाद महिलाओं में गजब का हौसला और लड़ने की ताकत देखी गयी है, जिसका उपयोग वह अपनी आत्मरक्षा के लिए कर सकती है। इतना ही नहीं अजय ने महिलाओं को किसी भी प्रकार पुरुषों से कमजोर होने की बात को सिरे से नकार दिया।

अजय देवगन कहते हैं, ‘यह एक मिथ है कि लडकियां मर्दों से कमजोर होती हैं। मार्शल आर्ट सीखना सिर्फ सेल्फ डिफेंस की बात नहीं है बल्कि कॉन्फिडेंस की बात है। एक बार उनका आत्मविश्वास बढ़ जाए तो लड़कियां पुरुषों से ज्यादा मजबूत बन जाती हैं।

अर्जुन कहते हैं, ‘महिलाओं के प्रति बढ़ रहे शोषण की वजह से ही हमने यह फैसला किया है कि सुपर फाइट लीग में महिलाओं को शामिल किया जाए। अजय देवगन और अर्जुन रामपाल दोनों ही फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट और बॉक्सिंग का अभ्यास करते रहते है। अजय देवगन ने अपने शुरुआती दिनों में मार्शल आर्ट के लिए जमकर बहाया था पसीना।

Previous articleभारत को कश्मीरी आतंकवादी दे रहे करारा जवाब: हाफिज सईद
Next article2021 किलोमीटर का नया राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द हो पूरा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here