मां गंगा अपने खोए बेटे को ढूंढ रही है-नीतीश कुमार

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली और कहा कि गंगा मैया अपने खोए हुए बेटे को ढूंढ़ रही है.

दरअसल, मौका था बिहार सरकार द्वारा आयोजित अविरल गंगा पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का जहां पर नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे. इस दो दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई ‘नमामि गंगे ‘ कार्यक्रम का जिक्र किया और कहा कि ढाई साल बीत जाने के बाद भी नमामि गंगे कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य केवल गंगा को निर्मल बनाने का रहा है और अविरल गंगा को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है.

नमामि गंगे पर बोलते हुए ही नीतीश ने प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी जाने पर कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है, लेकिन जब पिछले दिनों वह वाराणसी गए तो वहां के लोग की कह रहे थे कि गंगा मां अपने बेटे को ढूंढ़ रही है, जो अब कहीं नहीं दिख रहा है.

Previous article‘मन की बात’ में बोले PM- किसानों ने सुनी गरीबों की आवाज, किया रिकॉर्ड उत्पादन
Next articleपाकिस्तान में यात्रियों ने हवाईजहाज में खड़े होकर किया सफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here