मां बनने की खबरों पर गुस्‍साईं ब‍िपाशा बोलीं- यह तभी होगा जब हम चाहेंगे

0

प्रेग्नेंसी की खबर को यूं तो ‘गुड न्यूज’ कहा जाता है. लेकिन बिपाशा के लिए ये खबरें ‘इरिटेटिंग न्यूज’ बनती जा रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये खबरें झूठी हैं. लेकिन इस बारे में इतनी चर्चा हो रही है कि वह सुन-सुन कर परेशान हो चुकी हैं. उनकी यही परेशानी और झुंझलाहट हाल ही में उनके ट्विटर अकाउंट पर निकली. जब उन्होंने इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए साफ-साफ ट्वीट कर दिया. बिपाशा ने लिखा, मैं हैरान हूं, गाड़ी में बैठते हुए मैंने गोद में बैग रखा तो कुछ मीडियाकर्मी मेरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे. यह थोड़ा इरिटेटिंग है, शांत रहिए, यह तभी होगा जब हम चाहेंगे.

बता दें कि पिछले दिनों जब करण की तबीयत खराब थी और बिपाशा भी उनके साथ अस्पताल पहुंची थीं. तो भी बिपाशा की प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी थी. बाद में सामने आया कि करण को कुछ इन्फेक्शन था. इस वजह से बिपाशा भी उनके साथ थीं. वैसे भी शादी के बाद से ये कपल हर जगह ही साथ नजर आते हैं. लेकिन जब भी इनका अस्पताल का चक्कर लगता है. हर कोई आगे बढ़कर बिपाशा की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगता है. जिससे तंग आकर फाइनली बिपाशा ने सबको जवाब दे दिया है.

Previous articleWhatsApp में शामिल होगा नया फीचर, WhatsApp से भी भेज पाएंगे पैसे
Next articleभारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के तीन सैनिक मार गिराए