मातृ मृत्युदर कम करने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें – कलेक्टर डॉ. खाडे

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |गर्भवती हाईरिस्क महिलाओं का समय समय पर फालोअप लेकर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाई जाये। भोपाल में मातृ मृत्यु दर अधिक है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इसको कम करने के लिये सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें। उक्ताशय के निर्देश आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सुदाम खाडे ने बैठक मौजूद डाक्टर्स और अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सुधीर जैसानी, सहित समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर डॉ. खाडे ने जिले में स्थापित नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई से शिशुओं के डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका नियमित रूप से परीक्षण किया जाये। उन्होंने डाक्टर्स को निर्देशित किया कि महिला की डिलेवरी के उपरांत जन्म लिए बच्चे का शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। बैठक में बताया गया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र कोलार और पीपुल्स में बच्चे कम आते हैं। इस पर कलेक्टर डॉ. खाडे ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए।

बैठक में डॉ. खाडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए जोनवाइज प्लान बनाकर और सभी अधिकारी समन्वय बनाकर इस कार्य को सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्पतालों में मातृ-शिशु मृत्यु दर को लेकर समीक्षा बैठकें नियमित रूप से करने के निर्देश भी मौजूद डाक्टर्स को दिए।

Previous articleअपने वेडिंग गेस्‍ट को रखना है खुश, तो इन 5 टिप्‍स को जरूर अपनाएं
Next articleमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होंगे कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here