मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ 22 फरवरी को वचन-पत्र के अनुसार युवाओं और कृषकों के व्यापक हित की दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री नाथ सुबह 11 बजे लाल परेड मैदान में बेरोजगार युवाओं के लिये मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना की शुरूआत करेंगे। योजना में अभी तक 49 हजार 294 बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीयन करवाया है। योजना में 21 से 30 वर्ष आयु समूह के शहरी युवा पंजीयन करवा रहे हैं। योजना में 2 लाख रूपये से कम वार्षिक आये वाले परिवार के शहरी युवाओं को लाभांवित किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों में 21 फरवरी से पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। युवाओं को 100 दिन में 13 हजार 500 रूपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को काम की जिम्मेदारी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री नाथ इसके बाद रतलाम के लिये रवाना होंगे। श्री नाथ रतलाम के नेमली में प्रदेश के 25 लाख किसानों के लिये कर्ज माफी योजना की शुरूआत करेंगे।



































































