मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंहस्थ के लिये भूमि देने वाले किसानों का सम्मान किया

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंहस्थ के लिये अपनी जमीन उपलब्ध करवाने वाले किसानों का आज उज्जैन में सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के सफल आयोजन में किसानों की भूमिका सबसे अहम रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों ने सिंहस्थ के लिये भूमि उपलब्ध करवाकर पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह पहल सम्मान योग्य है। श्री चौहान ने किसानों से कहा कि भूमि जिस रूप में उनसे ली गयी थी, उसी रूप में उन्हें लौटायी जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की भूमि पर चल रहे सुधार कार्य में भी योगदान दिया और ट्रेक्टर पर बैठकर सुधार कार्य में शामिल हुए। उन्होंने कृषक श्री चंदू यादव, श्री राजाराम माली, शारदा सचदेव, माधुरी रमनानी आदि किसान का साफा-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

श्री चौहान ने माँ हरसिद्धि के दरबार में पहुँचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारसचन्द जैन, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक डॉ. मोहन यादव एवं श्री सतीश मालवीय उपस्थित थे।

Previous articleउज्जैनवासियों ने “अतिथि देवो भव: को चरितार्थ किया
Next articleकोयला की नीलामी से देश को मिलेंगे 3.45 लाख करोड़ रुपये: सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here