मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रेमपुरा घाट पर श्रीगणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भावुक मन से स्थानीय प्रेमपुरा घाट पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। श्री चौहान के परिवार और उनके निजी स्टाफ के सदस्य चल समारोह में शामिल हुए।

‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’ का उदघोष करते हुए चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पोलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, माता मंदिर, पी एण्ड टी चौराहा, और नेहरू नगर होते हुए विसर्जन स्थल प्रेमपुरा घाट पहुंचा। मुख्यमंत्री और भजन गायकों की मंडली गणपति वंदना गाते रहे और भगवान श्रीगणेश का जयकारा लगाते रहे।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान और भक्तगण बडी संख्या में उपस्थित थे।

प्रेमपुरा घाट पर महाआरती के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति-भाव और उल्लास से भर उठा। जगह जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और गणपति बप्पा के जयकारे लगाये।

Previous articleबच्चों को सर्दी, जुखाम, खांसी होने की दशा में वे बच्चों को स्कूल न भेजें- कलेक्टर
Next articleLenovo K8 Plus आज होगा लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here