मुख्यमंत्री श्री चौहान विधायक श्री दादू के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधायक श्री राजेन्द्र दादू के बुरहानपुर स्थित ग्राम कान्हापुर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री दादू के परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने स्वर्गीय श्री दादू की शवयात्रा में शामिल होकर उनके पार्थिव शरीर को कांधा भी दिया। इस दौरान खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री अनिल भोंसले, भाजपा जिला अध्यक्ष खण्डवा श्री हरीश कोटवाले, भाजपा जिला अध्यक्ष बुरहानपुर श्री विजय गुप्ता सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने भी स्वर्गीय श्री दादू के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू का गुरुवार रात्रि में भोपाल आते समय सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। स्वर्गीय श्री दादू का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कान्हापुर में आज पूरे सम्मान के साथ किया गया।

Previous articleमध्यप्रदेश की माटी-कला की विदेशों में लगेगी प्रदर्शनी
Next articleजम्मू: वैष्णो देवी मंदिर पर आतंकी साया, रेड अलर्ट जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here