मुझे भरोसा था टीम में चयन होगा: कुलदीप यादव

0

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किए कानपुर के चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव अपने सिलेक्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। टेस्ट टीम में जगह बनाना किसी भी बोलर के लिए सम्मान की बात होती है। फाइनल-11 में जगह बनाने के लिए कॉम्पिटिशन मुश्किल होगा, लेकिन टीम के साथ रहने पर सीनियर्स से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

हैदराबाद में टीम इंडिया को प्रैक्टिस कराने के लिए मौजूद कुलदीप ने फोन पर बताया कि मैं सोमवार को ‘ए’ टीम के साथ था, तभी मुझे सीनियर टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए कहा गया था। अगर मैं यहां अच्छा कर सका, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी मौका मिल सकता है। पूरा सीजन मैंने अच्छा खेला था। मुझे पूरी उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल सिलेक्टर्स का बुलावा मुझे आएगा।

Previous articleमुस्लिमों पर कलंक है ट्रंप का शासकीय आदेश
Next articleभारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य हैं हार्दिक पांड्या: अनिल कुंबले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here