मेरे रोल मॉडल्स में से युवराज सिंह भी एक है-लक्ष्मण

0

दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने आज यहां कहा कि युवराज सिंह जिस तरह से कैंसर से जंग जीत कर मैदान में वापसी की वह उन्हें सच्चा रोल मॉडल बनाता है। लक्ष्मण ने कहा कि युवराज उनके भी रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे रोल मॉडल्स में से युवराज सिंह भी एक है।

2011 में इंग्लैंड दौरे पर हमारे लिये यह सुनना कि युवराज को कैंसर हैं, हमारे लिये काफी सदमा देने वाला था। हमें विश्वास नहीं हो रहा थी कैंसर जैसी बीमारी के साथ विश्व कप में खेल कर वह श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें।’’ कैंसर के खिलाफ जंग जीतने वाले लोगों की जिंदगी पर लिखी गयी किताब के जारी होने के मौके पर इस कलात्मक बल्लेबाज ने कहा कि युवराज ने इस बीमारी से पार पाने के लिये गजब की मानसिक मजबूती दिखायी।

लक्ष्मण ने 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी के लिये कहा, ‘‘ आप टीम के सबसे आकर्षक और सबसे ज्याद प्रशंसकों वाले खिलाडिय़ों में से एक हैं और कैंसर को हरा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के साथ देश के लिये मैच जीत कर जिस तरह का उदाहरण आप ने पेश किया वह दूसरों को प्रेरित करने वाला है’’ इस मौके पर युवराज सिंह के अलावा कैंसर से जंग जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का वीडियो संदेश भी चलाया गया।

Previous articleअब यहाँ पर भी मिलेंगे LED बल्ब और ट्यूब् लाइट
Next articleफेसबुक ऐप में शामिल हुया 360 डिग्री फोटो फीचर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here