मैं आशा करती हूं कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी-सुषमा

0

भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी। सुषमा ने कहा, मैं आशा करती हूं कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी और यह दक्षिण भारत में पार्टी के उभरने की शुरुआत होगी।

वह पुड्डुचेरी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उधर, यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के निमंत्रण पत्र पर पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष ए सामीनाथन का नाम कथित तौर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में छपने से विवाद खड़ा हो गया। कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Previous articleLoC पर BSF की जवाबी फायरिंग में PAK को भारी नुकसान
Next articleआगामी आम बजट में कृषि और बुनियादी ढांचा निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी-नितिन गडकरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here