‘मैं 15 साल का था, जब करीना ने बॉलीवुड में कदम रखा था’: अर्जुन कपूर

0

बॉलीवुड लवर्स को करीना कपूर और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिल्म का मजेदार प्लॉट और हिट हो रहे गाने दर्शकों को अट्रैक्ट कर रहे हैं.

इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे अर्जुन कपूर और करीना की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है. हाल ही में अर्जुन ने कहा कि जब करीना कपूर ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म जगत में जब कदम रखा था, तब वह सिर्फ 15 साल के थे. अर्जुन को आर. बाल्की की आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ में करीना के सह-कलाकार की भूमिका में देखा जाएगा.

इस फिल्म के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैं 15 साल का था, जब करीना ने बॉलीवुड में कदम रखा था. मैं इससे पहले उनसे मिल चुक था और तब से मैं उन्हें जानता हूं. वह अब भी वैसी ही हैं. मैं अब भी उनका मजाक बनाता हूं, जैसे पहले करता था.’

Previous articleकेदारनाथ: 9 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे मंदिर के कपाट
Next articleवर्ल्ड T20 : इन एप्स के जरिए पाएं हर बॉल की कवरेज और हाइलाइट्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here