मोदी-योगी को एजाज खान की चेतावनी, गाय की चिंता तो बंद कराओ हार्ले डेविडसन

0

नई दिल्लीः एक्टर एजाज खान ने एक वीडियो जारी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। एजाज ने वीडियो में गोरक्षकों पर हमला बोला है। एजाज वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग गाय के नाम पर इंसानों को मार रहे हैं लेकिन अगर वो सच में मर्द हैं तो वे लोग हार्ले डेविडसन को भारत में बंद करके दिखाएं जो कि गाय की चमड़ी वाली बेल्ट और बाकी सामान बेच रही है। एजाज ने कहा कि मैंने एयरपोर्ट से हार्ले डेविडसन का बेल्ट खरीदा है। उन्होंने उसका बिल भी दिखाया। बेल्ट की कीमत 8 हजार रुपए है। एजाज ने कहा कि मैं गोरक्षकों से, मोदी जी से और योगी जी से ये बोलता हूं कि हार्ले डेविडसन गाय माता का बेल्ट बेच रहा है।

काऊ लेदर बेल्ट जो पूरे हिंदुस्तान में और पूरे वर्ल्ड में बिक रहा है। किसी गाय का कान कट गया है, किसी की सींग कट गया है, कोई बीमार है, जाकर उनका तो इलाज कराओ, खाली बातें करते हो। बस गाय के नाम पर लड़ाना आता है या मारना आता है। वीडियो में एजाज ने हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने का आरोप भी लगाया। एजाज ने कहा कि कुछ लोग भारत में दंगे करवाना चाहते हैं। एजाज ने यह बयान कश्मीर से दिया है। कश्मीर में उनकी फिल्म ‘है तुझे सलाम इंडिया’ की शूटिंग चल रही है। गौरतलब है कि यह नया मामला नहीं है जब एजाज ने विवादित बयान दिया है।इससे पहले भी उनकी फिल्म ‘लव डे’ आई थी तो उन्होंने पिछले साल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के भांजे की महफिल में विवादित गाना गाया था।

Previous articleअमरीका की चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण
Next article2019 में वापस आने के लिए PAK से युद्ध कर सकते हैं मोदी-दिग्विजय सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here