रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ग्वालियर प्रवास पर आईं

0

ग्वालियर- (ईपत्रकार.कॉम) |देश की रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण गुरूवार को ग्वालियर प्रवास पर पधारीं। यहाँ भारतीय वायुसेना के विमानतल पर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर एयर मार्शल श्री एस बी पी सिन्हा, एयर कोमोडोर श्री एच ए राठेर, थल सेना स्टेशन मुरार के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर श्री कर्ण सिंह, कलेक्टर श्री राहुल जैन व पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष सहित अन्य अधिकारी रक्षामंत्री के स्वागत के लिये पहुँचे थे। वायुसेना स्टेशन के निरीक्षण के बाद रक्षा मंत्री ने अपरान्ह में विमान द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान किया।

Previous articleजातिवाद मुक्त भारत के निर्माण के संबंध में जो अति उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए है उन्हें शासन को प्रेषित किया जाएगा-कलेक्टर
Next articleमुख्यमंत्री भावान्तर योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here