रमजान 2020 :घर पर बनाएं आम रबड़ी

0

आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह लगभग सभी का फेवरेट फ्रूट है। आम को सीधे खाने की जगह इससे लस्सी, मैंगो शैक, बर्फी, रबड़ी, खीर आदि डिश तैयार कर इस लजीज फल का सेवन किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको इससे ठंडी-ठंडी रबड़ी बनाने की आसान सी रेसिपी बताते हैं।

सामग्री
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
चीनी- 100 ग्राम
केसर- 10 धागे
आम- 2 (ब्लेंड किया हुआ) 1 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
ड्राई फ्रूट्स- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए)

विधि
– सबसे पहले एक कड़ाही में दूध डालकर गैस की धीमी आंच पर रखें।
– जब दूध में 1 उबाल आ जाए तो उसमें चीनी और केसर डालें।
– दूध को 1/3 होने तक उबालें।
– इसे साथ- साथ कड़छी की मदद से चलाते रहे ताकि दूध कड़ाई से चिपके न।
– दूध के 1/3 होने के बाद उसे ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
– अब इसमें बाकी की सारी सुविधाएं डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– उसके बाद इसे ठंडा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌करने के लिए फ्रिज में रखें।
– 2-3 घंटों के बाद इसे फ्रिज से निकाले।
-आपकी आम की रबड़ी बन कर तैयार है।

Previous articleकोरोना से जंग में मिल रही कामयाबी, 28 दिन से 16 जिलों में नहीं मिला कोई नया केस
Next articleकोरोना को हराने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करेंगी कनिका कपूर, लिया गया ब्लड सैंपल