राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

0

 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में नायडू (68) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।नायडू ने राज्यसभा के सभापति के रूप में भी पदभार संभाला। उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण सामरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

उप-राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। नायडू ने डीडीयू पार्क जाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति होते हैं और शुक्रवार को वो सदन की कार्रवाई में राज्यसभा के सभापति के तौर पर सदन की कार्रवाई में हिस्सा भी लेंगे।

Previous articleराज्य मंत्री श्री सारंग को हजारों की संख्या में बहनों ने राखियाँ बाँधीं
Next article”बीएसपी का सपना, सरकार हो अपनी”-मायावती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here