PM मोदी को ओवैसी की चुनौती, कहा- NRC पर बहस करेंगे तो नहीं दे पाएंगे जवाब

0

AIMIM असदुद्दीन ओवैसी ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि एनपीआर और एनआरसी पर प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोल रहे हैं. मैं उन्हें चुनौती देता हूं. आप राहुल गांधी या ममता बनर्जी से बहस मत करिए. आइए दो दाढ़ी वाले साथ बैठते हैं और बहस करते हैं. आप (पीएम मोदी) एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे.

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अपना विरोध जताते हुए ओवैसी ने कहा, भारत छोड़ो का नारा काफी पहले दिया गया था. आज हमें छोड़ो बीजेपी, छोड़ो मोदी, छोड़ो अमित शाह कहना होगा. ओवैसी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारतीय संसदीय लोकतंत्र में काला धब्बा है. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि हम संविधान बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. एनआरसी और एनपीआर एक ही बात है. मैं यह आप लोगों को डराने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह वास्तविकता है. यह एनपीआर 2010 के समान नहीं है. जब भी एनपीआर होगा तो एनआरसी होगा.

Previous articleCAA, NRC के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा लोगों को गुमराह-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next articleयोगी सरकार का फरमान, पुलिसकर्मियों को सालाना देनी होगी संपत्ति की जानकारी