राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री राय ने ली अधिकारियों की बैठक

0

ग्वालियर  – ईपत्रकार.कॉम |राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मंजीत सिंह राय ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये सरकार द्वारा संचालित 15 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।

शुक्रवार को यहाँ गाँधी रोड़ विश्रामगृह में आयोजित हुई बैठक में श्री मंजीत सिंह ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इन कार्यक्रमों से लाभान्वित करायें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर 15 सूत्रीय कार्यक्रमों के बारे में भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जानकारी दी जाए। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराने की पहल करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Previous articleकलेक्टर ने जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल तथा गर्म कपड़े
Next articleसमय रहते सभी नल-जल योजनाएं पूर्ण की जाए, कही पर भी पेयजल समस्या नहीं रहे -प्रमुख सचिव श्री प्रमोद अग्रवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here