दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रति सोमवार होने वाली लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक अपर कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता द्वारा गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप माकिन, एसडीएम दतिया श्री क्षितिज सिंघल, तहसीलदार दतिया श्री दीपक शुक्ला, तहसील भाण्डेर श्री एके गौतम, नवागत एसएलआर श्रीमती मनीषा कौल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर ने लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, नामांतरण एवं बटवारे के प्रकरणों में शीघ्रता करें। राजस्व न्यायालय में जो भी प्रकरण मौजूद है। उन्हें आरसीएमएस में दर्ज करें। एक भी प्रकरण बिना दर्ज किए हुए न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। अपर कलेक्टर द्वारा किसानों को निःशुल्क खसरा वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि दो अक्टूबर तक जिले के सभी किसानों को निःशुल्क नकल का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
मार्डन रिकार्ड रूम से नकल दें
अपर कलेक्टर द्वारा बैठक में निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में शासन द्वारा तैयार किए गए मार्डन रिकार्ड रूम में समस्त रिकार्ड को अपडेट कर वहीं से नकल दी जाए। इस दौरान उन्होंने मार्डन रिकार्ड दतिया का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया
रतनगढ़ मेले को गंभीरता से अधिकारी
रतनगढ़ मेला प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप माकिन ने रतनगढ़ मेले में तैनात अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नवरात्रि मेले के दौरान सप्तमी से लेकर दशहरा के दोपरहर तक विशेष सर्तक होकर काम करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतनें वाले अधिकारियों को न बख्शने की चेतावनी दी।
मिशन अंत्योदय की ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान दें
जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन अंत्योदय के तहत् दतिया की 50 ग्राम पंचायतों को सूचीबद्ध किया गया है। इन पंचायतों में अपनी योजना पर विशेष ध्यान दें। योजना के तहत 50 ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार की आमदनी सवा लाख रूपये प्रति माह तक बढ़ाने का लक्ष्य है।





























































