राहुल की जल्द होगी ताजपोशी बनेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष – सोनिया गाँधी

0

राहुल गांधी की जल्द ताजपोशी पर सोनिया गांधी ने मुहोर लगा दी है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बात के संकेत दिए हैं। प्रणब मुखर्जी की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोग मुझसे अक्सर राहुल की ताजपोशी के बारे में पूछते रहते हैं और अब यह बहुत जल्द होने वाला है।

वहीं, राहुल गांधी इस सवाल से बचते नजर आए। उनसे जब ताजपोशी को लेकर सवाल किए गए तो वह अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले का जिक्र करते हुए अपनी ताजपोशी के सवाल को टाल गए। हालांकि राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे पर खुद पार्टी की जिम्मेदारी संभालने हामी भर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पिछले काफी समय से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा चल रही है। इस महीने राहुल अपनी मां सोनिया की जगह पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस इस समय राज्यों के प्रमुख, पार्टी के सदस्यों और सेंट्रल बॉडी तथा अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया से गुजर रही है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी जल्द ही नए अध्यक्ष पद के चयन के लिए तारीख की घोषणा कर सकती है।

Previous articleविभिन्न कार्यालयों की बाउंड्रीवॉल पर बनाई जाएगी पिथोरा पेन्टींग
Next articleसीमा पर चीन की दगाबाजी से निपटने के लिए भारत ने शुरू की जबर्दस्त तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here