राहुल गांधी पर भड़के BJP विधायक, कहा- लटका कर गोली मार देनी चाहिए

0

राजस्थान से बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गद्दार करार देते हुए कहा कि उन्हें फांसी पर लटका कर गोली मार दी जाए. विधायक ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी हरकतें करने वालों का समर्थन करके कांग्रेस ने देश के खिलाफ काम किया है.

बाड़मेर की बायतु विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने राहुल गांधी से माफी मांगने और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी मांग की.

किसानों की सभा में दिया था भाषण
विधानसभा क्षेत्र में किसानों की एक जनसभा में विधायक ने कहा, ‘कुछ लोगों ने अफजल गुरु की तारीफ करते हुए उसके समर्थन में नारे लगाए, भारत को तोड़ने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, और अगर कांग्रेस के राजकुमार कहे जाने वाले राहुल गांधी उनके समर्थन में खड़े होते हैं तो यह देशद्रोह है.’

वायरल हुआ भाषण का वीडियो
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं और ऐसे शख्स को सजा दी जानी चाहिए. उन्हें लटकाकर गोली मार देनी चाहिए. विधायक के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. विधायक से जब इस संबंध में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘हां मैंने ऐसा कहा है. भारत माता की ओर उंगली उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

Previous articleस्प्राउट्स खाने से खूबसूरत हो जाते हैं बाल, कम होता है वजन
Next articleतुर्की की राजधानी अंकारा में सेना के काफिले को बनाया निशाना, धमाके में 28 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here