राहुल ने भाजपा के दागी नेताओं को घेरा,मोदी से पूछे सवाल

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने रेड्डी बंधुओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर पीएम पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि ‘कर्नाटक के इन मोस्ट वांटेड लोगों के एपिसोड’ के बारे में आप कब बोलेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि प्रिय मोदीजी, आप बहुत बातें करते हैं । समस्या यह है कि आपकी कथनी और करनी में मेल नहीं है। वीडियो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में उम्मीदवारों के आपके चयन की एक बानगी प्रस्तुत है। यह ‘कर्नाटक के मोस्ट वांटेड’ लोगों के एपिसोड जैसा लगता है। राहुल की ओर से पोस्ट वीडियो में रेड्डी बन्धुओं, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा सहित कुल 11 नेताओं का जिक्र किया गया है जिन पर भ्रष्टाचार और अपराध के मामले दर्ज हैं। इसमें सवाल किया गया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इन लोगों को उम्मीदवार बनाये जाने पर बोलेंगे?

Previous articleCM योगी तूफान की तबाही का जायजा लेने आगरा पहुंचे , घायलों से की मुलाकात
Next articleमार्क्सवाद ने पूरी तरह से न सिर्फ विश्व को, बल्कि चीन को भी बदल दिया है-जिनपिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here