‘‘लाडली शिक्षा पर्व‘‘ कार्यक्रम राजस्थानी भवन में आयोजित होगा आज

0

बुरहानपुर  – (ईपत्रकार.कॉम) |सम्पूर्ण प्रदेश में आज 12 अक्टूबर 2017 को छात्रवृत्ति वितरण समारोह ‘‘ लाडली शिक्षा पर्व‘‘ के रूप में आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य जिले में आज 12 अक्टूबर को स्थानीय राजस्थानी भवन बुरहानपुर में प्रातः 9 बजे से लाडली शिक्षा पर्व का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिले की समस्त बालिकाओं को समारोहपूर्वक एक साथ छात्रवृत्ति वितरित की जाए।

इस कार्यक्रम में कक्षा 06 में प्रवेश लेने वाली लाडली लक्ष्मी योजना से आच्छादित बालिकाओं को एक मुश्त रूपये राशि 2000/- की छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में विधायक नेपानगर सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, महापौर नगर निगम श्री अनिल भाउ भौंसले, अध्यक्ष नगर पालिका निगम श्री मनोज तारवाला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभांवित बालिकाएं, जो कक्षा 6 में प्रवेश ले चुकी है, उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु अपील की है।

Previous articleसमुदाय आधारित मानसिक स्वास्थ्य आज के दौर की आवश्यकता-न्यायाधीश
Next articleशासकीय हाईस्कूल में मनाय गया प्रतिभा पर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here