शासकीय हाईस्कूल में मनाय गया प्रतिभा पर्व

0

धार – (ईपत्रकार.कॉम) |प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी श्रीमती किरण गौतम ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी में प्रतिभा पर्व मनाया गया। जिसका शुभारंभ निरीक्षण कर्ता अधिकारी बी ई ओ धार व प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री विजय मालवीय द्वारा घ्वजारोहण कर स्काउड बैंड की धुन पर किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना मध्य प्रदेश गान, कर्तव्य शपथ छात्रो को दिलाई गई।

कार्यक्रम में शाला प्रबंध एवं विकास समिति के सदस्य श्री दुलेसिंह, श्री शंकर चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बीईओ श्री मालवीय द्वारा छात्रों को प्रेरक उदबोधन देकर कक्षा, वाचनालय, प्रयोगशाला व परीक्षा परिणाम एवं विद्यालय के समस्त दस्तावेजो का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्था में पुरूस्कार वितरण भी किया गया जिसमें उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती गौतम ने नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं छात्र-छात्राओं की प्रत्येक गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नूर मौहम्मद व श्रीमती तृप्ती द्विवेदी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्षन श्री श्यामलाल वैष्णव द्वारा किया गया।

Previous article‘‘लाडली शिक्षा पर्व‘‘ कार्यक्रम राजस्थानी भवन में आयोजित होगा आज
Next articleडीपीसी एवं उपयंत्री को होगा नोटिस जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here