लीग मैच के दौरान मैदान में गिरे फुटबॉलर की मौत

0

रोमानियन फुटबॉल क्लब डिनामो बुचारेस्ट के लिए खेलने वाले कैमरून के मिडफील्डर पैट्रिक इकेंग की एक लीग मैच के दौरान पिच पर गिरकर मौत हो गई.

मैदान पर आया था हार्ट अटैक
विटोरुल कोंस्टांटा के खिलाफ हो रहे मैच के 62वें मिनट में सब्सीट्यूट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे 26 साल के इकेंग कुछ ही देर बाद पिच पर गिर पड़े. थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई. खबरों के मुताबिक उन्हें मैदान पर हार्ट अटैक आया था और दो घंटे बाद हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई.

क्लब ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, ‘आज रात डिनामो हार गया, हमेशा के लिए, फुटबॉलर पैट्रिक क्लाउडे इकेंग इकेंग. क्लब का हर सदस्य इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. भगवान इकेंग की आत्मा को शांति दें.’

कैमरून की फुटबॉल एसोसिएशन ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘#लॉयन पैट्रिक इकेंग की 6 मई को अपने क्लब डिनामो बुचारेस्ट के लिए खेलते वक्त मौत हो गई.’

इकेंग के पूर्व क्लब कोरडोबा ने ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जाहिर किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोई भी शब्द पैट्रिक इकेंग की मौत के लिए हमारे दुख को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है. आपकी मौत ने हमें शोकाकुल कर दिया. आपको हम कभी भूल नहीं पाएंगे दोस्त.’

 

Previous articleओबामा ने ट्रंप को चेताया, बोले- यह राष्ट्रपति चुनाव है ‘रियलिटी शो’ नहीं
Next articleअगस्त में खुलेगा पेटीएम बैंक : पेटीएम सीईओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here