वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में रेलवे के लिए की अहम घोषणाएं

0

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज पांचवा आम बजट पेश करते हुए रेलवे से जुड़ी भी कई अहम घोषणाएं कीं। पिछले वित्त वर्ष से रेल बजट को आम बजट में ही शामिल कर दिया गया है। जेटली ने रेल से जुड़ी ये अहम घोषणाएं कीं।

बजट की मुख्य बातें
– रेलवे के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
-माल ढुलाई के लिए 12 वेगन बनाए जाएंगे।
– मुंबई में 90 किलोमीटर तक पटरी का विस्तार किया जाएगा।
– 600 रेल स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।
– मुंबई में लोकल नेटवर्क का दायरा बढ़ाया जाएगा।
– पटरी, गेज बदलने जैसे काम पर खर्च किया जाएगा।
– पूरी भारतीय रेल ब्रॉडगेज हो जाएगी।
– रेल में सीसीटीवी भी लगेंगे।
– मुंबई में 150 किलोमीटर उपनगरीय रेल रूटों के विस्तार के लिए 11 हजार करोड़।
– दो साल में 4,267 मानवरहित रेलवे क्रासिंग को खत्म करने की योजना।
– 700 नए रेल इंजन तैयार किए जाएंगे।
– मुंबई लोकल का दायरा बढ़ेगा
– वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार 18,000 किलोमीटर रेललाइनों का दोहरीकरण करेगी।

आम बजट के साथ रेल बजट 
यह दूसरी बार है जब रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जा रहा है। इससे पहले रेल बजट को आम बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता रहा है।

Previous articleBudget 2018: किसानों के कर्ज के लिए बनाया जाएगा 11 लाख करोड़ का फंड
Next articleक्या आप जानते है सगाई से लेकर शादी के बीच क्या गलतियां करते हैं कपल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here