वित्त मंत्री और सांसद सुबह स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ियों से मिले और उन्हें दी शुभकामनाएं

0

दमोह – (ईपत्रकार.कॉम) |वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया और सांसद प्रहलाद पटैल आज सुबह स्टेडियम के समीप हॉकी खिलाड़ियों से मिले और उन्हें शुभकामनाएं तथा बधाई दी। वित्त मंत्री ने कहा आने वाले वर्ष में खिलाड़ियों को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम मिल जायेगा। इसका काम शीघ्र शुरू हो रहा है।

सांसद प्रहलाद पटैल ने कहा तुम्हारी पीड़ी भाग्यशाली है, जिन्हें एस्ट्रौ टर्फ खेल मैदान मिल रहा है। चर्चा के दौरान बताया गया चार खिलाड़ी बैतूल खेलने जा रहे हैं। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियो के साथ फोटो भी खिचवाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous articleगांधी जयन्ती पर मदिरा दुकाने बंद रहेगी
Next articleस्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना 2017-18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here