विमान हादसे में मारे गए खिलाड़ियों के लिए शोकसभा में भाग लेंगे फीफा प्रमुख

0

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने आज अपना आस्ट्रेलिया दौरा स्थगित कर दिया क्योंकि वह कोलंबिया में विमान दुर्घटना में मारे गए ब्राजीली क्लब के फुटबालरों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। फीफा प्रमुख को सोमवार में सिडनी पहुंचना था लेकिन उन्होंने यहद दौरा स्थगित कर दिया।

फीफा ने एक बयान में कहा कि फीफा अध्यक्ष जियानी ने अपना आस्ट्रेलिया दौरा स्थगित कर दिया ताकि वह कोलंबिया विमान हादसे में मारे गए ब्राजीली फुटबालरों के लिये आयोजित प्रार्थना सभा में भाग ले सके। ब्राजील के फुटबाल क्लब शेपेकोऐंसे रीयाल की टीम को लेकर मेडलिन जा रहा विमान कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस टीम को एटलेटिको नेशनल के खिलाफ कोपा सुडामेरिकाना फाइनल खेलना था।

Previous articleReliance Jio की सर्विसेज अगले साल 31 मार्च तक रहेंगी फ्री, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
Next articleदेश का पहला जन-कल्याण की योजनाओं का प्रशिक्षण सम्मेलन आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here