शपथ ग्रहण समारोह :नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार 2.0 में उनका कद दूसरे नंबर का होगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

सरकार में चौथे मंत्री के तौर पर नितिन गडकरी ने शपथ ली। इसके बाद सदानंद गौड़ा ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले पीएम और तीन अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में मौजूद हैं। यहां पहुंचने वाले फिल्मी सितारों में शाहिद कपूर, कंगना रनौत के अलावा प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी तथा एसपी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं।

सरकार में शामिल नहीं होगी JDU
उधर, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र में इस तरह से सांकेतिक भागीदारी में कोई दिलचस्पी नहीं है। दरअसल, जेडीयू को कैबिनेट में एक पद ऑफर किया गया था जो उसे रास नहीं आया।

Previous articleOPPO की रेनो सीरीज भारत में लॉन्च
Next articleसरकार में शामिल नहीं होगी जेडीयू: नीतीश कुमार