शादी के 4 महीने बाद ही आने लगी प्रियंका-निक के तलाक की खबरें,जाने क्या है पूरा मामला

0

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर शहर में उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर वायरल हो हुईं थीं। हाल ही में दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं।

एक मैगजीन के मुताबिक निक और प्रियंका में इन दिनों काफी लड़ाइयां हो रही हैं और दोनों ने अलग होने का मन बनाया है। सूत्र के मुताबिक-‘ निक और प्रियंका के बीच हर चीज को लेकर लड़ाई होती है। इसका कारण यह है कि प्रियंका और निक दोनों ने शादी करने में काफी जल्दबाजी की, जिसका खामियाजा दोनों अब भुगत रहे हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही इनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।’

सूत्र ने बताया कि निक को लगता था कि प्रियंका कूल और समझदार लड़की हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा अहसास हुआ कि देसी गर्ल का नेचर कंट्रोलिंग है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर निक और प्रियंका तलाक लेने की सोचते हैं तो दोनों के बीच पैसों को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है क्योंकि शादी के समय दोनों में से किसी ने भी इस बारे में सोचा ही नहीं था और जल्दी से शादी कर ली थी। वहीं इस रिपोर्ट से हटकर अगर प्रियंका के एक करीबी की मानें तो ऐसी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। प्रियंका और निक साथ में काफी खुशनुमा पल बिता रहे हैं।

बता दें कि दोनों इस समय मियामी में जोनस परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं। हाल में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों एक साथ समुंदर में मस्ती करते दिख रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

Previous articleजेट एयरवेज के 200 पायलटों को नहीं मिल रही है सैलरी, 1 अप्रैल से करेंगे हड़ताल
Next articleहमारे बीच मनमुटाव खत्म हो गया है, अमित शाह से मेरा दिल मिल गया है- उद्धव ठाकरे