हमारे बीच मनमुटाव खत्म हो गया है, अमित शाह से मेरा दिल मिल गया है- उद्धव ठाकरे

0

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गांधीनगर सीट से अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए निकलने से पहले अमित शाह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा हो रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की दोपहर गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं जनसभा में बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ कि मैं आज यहां क्यों आया. कुछ लोग खुश थे कि शिवसेना और बीजेपी में मनमुटाव है, लेकिन मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि हमारे बीच मनमुटाव खत्म हो गया है। अमित शाह से मेरा दिल मिल गया है। आज हमारी सोच एक है, विचार एक है, नेता एक है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा- आप लोग खुशकिस्मत हैं कि देश के प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों आपके राज्य के हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के बाद अगर कोई स्टार कैंपेनर रहा तो वह अमित शाह हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत सुनिश्चित है।

Previous articleशादी के 4 महीने बाद ही आने लगी प्रियंका-निक के तलाक की खबरें,जाने क्या है पूरा मामला
Next articleBSNL ने अपने चार नए Wi-Fi हॉटस्पॉट वाउचर्स को किया लॉन्च