आजकल लोग साथ रहने के बजाय अलग रहना ज्यादा पसंद करते है| ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है| जो अकेले रहना पसंद करते हैं हाल ही में एक ऐसे शोध में पता चला है कि रिलेशनशिप में रहने से ज्यादा लोग सिंगल रहना पसंद करते हैं|
जानिए क्या है फायदे
1. सिंगल लोगों की गहरी दोस्ती
रिसर्च में इस बात का पता चला है कि जो लोग सिंगल होते हैं उनका रिश्ता अपने परिजनों, दोस्तों और पड़ोसियों से ज्यादा बेहतर होता है, उन लोगों की तुलना में जो या तो शादीशुदा हैं या किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
2. आप रहेंगे ज्यादा फिट
एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन के 73 फीसदी लोग जो एक हफ्ते में 150 मिनट की एक्सर्साइज भी नहीं कर पाते हैं वैसे सभी लोग शादीशुदा हैं। वहीं, सिंगल या तलाकशुदा लोग ज्यादा फिट रहते हैं। 2013 में हुई एक रिसर्च में भी इस बात का पता चला था कि नए शादीशुदा जोड़ों का शादी के 4 साल के अंदर वजन बढ़ता है।
3. काम में संतुष्टि
जब आप सिंगल होते हैं तो आप जितना चाहे उतना समय अपने करियर को बेहतर बनाने में दे सकते हैं। रिसर्च में भी इस बात का पता चला है कि शादीशुदा या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों की तुलना में सिंगल लोग अपने काम को ज्यादा एन्जॉय करते हैं।
4. पैसों की होगी बचत
अपने रिश्तेदारों के घर जाना हो, ससुरालवालों के लिए तोहफे खरीदने हो या फिर अपने पार्टनर के साथ डिनर या लंच डेट पर जाना हो। ऐसे लोग जो सिंगल हैं उनकी तुलना में रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को ज्यादा पैसा खर्च होता है। साथ ही सिंगल लोगों के कर्ज लेने की संभावना भी कम रहती है।
5. बेहतर होगी नींद
सिंगल होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपना बेड किसी और के साथ शेयर नहीं करना है। आपका जब मन करे आप सो सकते हैं, जब मन करे उठ सकते हैं, जितनी देर मन करे सो सकते हैं, कोई पूछने वाला नहीं। और जैसा की सभी लोग जानते हैं जब आपकी नींद पूरी होती है तो आपका मूड भी अच्छा रहता है।दा एन्जॉय करते हैं।






























































