श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी करेगा ईडन गार्डन्स

0

नई दिल्लीः कोलकाता का ईडन गार्डंस 16 नवंबर से शुरू हो रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा जो इस द्वीपीय देश का इस मैदान पर पहला पांच दिवसीय मुकाबला भी होगा। श्रीलंका के सात हफ्ते के भारत दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।

कार्यक्रम के अनुसार दूसरा टेस्ट 24 से 28 नवंबर तक नागपुर में खेला जायेगा जबकि अंतिम टेस्ट दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में दो से छह दिसंबर तक होगा। तीन वनडे मैच धर्मशाला (10 दिसंबर), मोहाली (13 दिसंबर) और विशाखापत्तनम (17 दिसंबर) में होंगे। कटक में 20 दिसंबर, इंदौर में 22 दिसंबर और मुंबई में 24 दिसंबर को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

Previous articleजम्मू -कश्मीर में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की दो कोशिशें, 5 आतंकी ढेर
Next articleHonor 9 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में होगा लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here