जम्मू -कश्मीर में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की दो कोशिशें, 5 आतंकी ढेर

0

भारतीय सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया. इस दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘चौकस सैनिकों ने बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी.’ उन्होंने कहा कि इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके पास से दो राइफलें बरामद की गईं. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इससे पहले, थलसेना ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी.’

मारे गए आतंकी
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के निकट कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी और संदिग्धों को चुनौती दी. उन्होंने कहा, ‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.’ इस गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए.

बरामद हुई राइफल
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की जगह से तीन राइफलें बरामद की गईं. उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है.

Previous articleजैसे चैनलों में या अखबारों में दिखाया जा रहा है, मैं वैसी बिल्कुल नहीं हूं-हनीप्रीत
Next articleश्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी करेगा ईडन गार्डन्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here